ललितपुर, मई 16 -- ललितपुर। नियमित व्यायाम से दूरी और बाजारू खान पान लोगों की सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी वजह से लोग उच्च रक्तचाप के मरीज हो रहे हैं। फिलहाल सरकारी चिकित्सालयों और निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में से 50 प्रतिशत उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। 20 से 25 वर्ष के युवाओं का भी इससे प्रभावित होना सबसे अधिक चिंताजनक पहलू है। मेडिकल कालेज स्थित एनसीडी सेल के मेडिकल आफीसर डा. अंबिका दुबे ने बताया कि लगातार हाई बीपी से किडनी की सूक्ष्म रक्त वाहिकाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे वह खून को ठीक से छान नहीं पाती और यह स्थिति धीरे-धीरे क्रोनिक किडनी रोग याफिर किडनी फेलियर का कारण बन सकती है। यह भी पढ़ें- अब युवाओं को भी जकड़ रहा साइलेंट किलर उन्होंने बताया कि पहले 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को हाई ब्लड प्रेशर होता था ल...