सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम ने बेहट रोड और नुमाइश कैंप क्षेत्र में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 50 दुकानों से अस्थायी और एक दर्जन दुकानों से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कुल लगभग सवा 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम ने आईजीआरएस पोर्टल और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए यह अभियान चलाया। नुमाइश कैंप क्षेत्र में भारत माता चौक से पानी की टंकी तक 20 से अधिक दुकानों का अस्थायी और आधा दर्जन दुकानों का स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना वसूलने के बाद वापस कर दिया गया। एक धुलाई सेंटर द्वारा सड़क पर रेलिंग लगाकर झूला लगाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.