सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर नगर निगम ने सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मल्हीपुर रोड पर जैन डिग्री कॉलेज तिराहे से पंजाब नेशनल बैंक तक करीब 50 स्थानों से अतिक्रमण हटाया और आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। आईजीआरएस पर आई एक शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए नवीन नगर में एक दुकानदार द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया।प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर मल्हीपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। पांच दुकानों का स्थायी तथा बाकि दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक दर्जन होर्डिंग और बोर्ड जब्त कर नगर निगम लाये गए। कुछ दुकानों के सड़क पर रखे चैनल, गेट, लोहे की सीढ़िया आदि भी जब्त की गयी। लेकिन दुकानदारों द्वारा ...