50 दिन बाद ही ट्रांसफर, साल में चौथी बार; IAS नेहा मारव्या ने लिखा अपना दर्द
भोपाल, सितम्बर 7 -- मध्य प्रदेश में 2011 बैच की सीनियर IAS अफसर नेहा मारव्या सिंह ने एक साल में अपने 4 बार ट्रांसफर होने से काफी आहत हैं। नेहा सिंह ने MP IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन को भेजे एक मैसेज में अपनी नाराजगी जाहिर की। 40 वर्षीय सिंह नेहा ने बताया कि यह हालिया ट्रांसफर उनकी पोस्टिंग के महज 50 दिन बाद ही हुआ है। उन्होंने कहा कि मातहत कर्मचारियों उनके खिलाफ 'बगावत' किए जाने से वह अपमानित महसूस कर रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसारा, उन्होंने कहा कि 5 सितंबर की ट्रांसफर लिस्ट में अपना नाम दोबारा देखकर वह बहुत परेशान और निराश महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "मेरा ट्रांसफर इसलिए किया गया है क्योंकि जिन कर्मचारियों का कामकाज सीधे मेरे अधीन नहीं, बल्कि विभाग के अधीन है, उन्होंने मेरे खिलाफ बगावत कर दी है; वे मेरी मेज पर हाथ पटककर मेरा ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.