नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) टेंडर घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। करीब 50 दिनों से फरार चल रहे पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम उन्हें हिरासत में लेने के बाद जयपुर लेकर आई, जहां औपचारिक गिरफ्तारी की गई।50 दिन तक चला मल्टी-स्टेट ऑपरेशन एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, सुबोध अग्रवाल की तलाश में राजस्थान सहित पांच राज्यों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 17 फरवरी को एसीबी ने उनके ठिकानों पर पहली बार छापेमारी की थी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और 13 मार्च को कोर्ट से गिरफ्तारी व...