गाजियाबाद, अप्रैल 1 -- ईरान में फंसे गाजियाबाद के केतन मेहता की कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। करीब 50 दिन तक ईरानी जेल में रहने के बाद जब उन्हें रिहा किया गया, तो लगा कि अब वे सुरक्षित घर लौट पाएंगे। लेकिन हालात ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि वे इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच फंस गए और उन्हें 25 दिन तक होटल में ही कैद रहना पड़ा।28 फरवरी को लौटना था भारत, लेकिन. गाजियाबाद के केतन मेहता ने घर लौटने के बाद एनडीटीवी से अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया- 27 फरवरी को उन्हें जेल से निकालकर एक होटल में शिफ्ट किया गया था। अगले दिन यानी 28 फरवरी को उन्हें भारत लौटना था, लेकिन उसी दिन अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू हो गए। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। यह भी पढ़ें- भोजशाला केस में SC का बड़ा फैसला: SLP निस्तारित, वीडियोग्र...