50 दिनों से धरने पर किसान, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
महाराजगंज, जुलाई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। न्याय की उम्मीद में 50 दिनों से धरने पर बैठे किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भाकियू के बैनर तले सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेन्दुहिया में 11 जून से जारी अनिश्चितकालीन धरने के बीच किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। फर्जी वसीयत, सरकारी भूमि पर कब्जा व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी जैसे गंभीर मामलों में भी जिम्मेदारों को संरक्षण मिल रहा है।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम आशीष ने कहा कि ग्राम सभा की भूमि में एक काल्पनिक नाम दर्ज कर लगभग 55 एकड़ भूमि पर दावा किया गया और पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया गया। किसान महेंद्र, अशोक, रामबेलास, त्रिवेणी, रामवृक्ष, चन्नर, मनोज, मुन्नीलाल, प्रभावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.