भभुआ, फरवरी 24 -- भभुआ। कुदरा में बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान में छापेमारी कर 50 तरह की तीन कॉर्टन दवा जब्त की गई। गुप्त सूचना पर कुदरा के ड्रग इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान व मोहनियां की ड्रग इंस्पेक्टर किरण ने बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान पर छापेमारी कर 50 तरह के तीन बड़े कॉर्टन दवाएं जब्त की। टीम की जांच में पाया गया कि कुदरा-भभुआ रोड में बिना रजिस्ट्रेशन के रोहतास जिले के सदोखर मेउड़ी के अशोक सिंह व उनकी पत्नी द्वारा अवैध रूप से दवाओं की बिक्री की जा रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा इनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया जाएगा। हि.प्र. शराब व बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार चांद। स्थानीय पुलिस ने प्रखंड कार्यालय के सामने चांद-भभुआ रोड पर बाइक से धान की भूसी भरे बोरे में छिपाकर अवैध शराब लेकर जा रहे धंधेबाज को धर दबोचा। बोरे में रखी ब्लू लाइम देसी शराब...