वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्ण ने पशु तस्करी पर लगाम के लिए मंगलवार को एक साथ 54 वांछित तस्करों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। खास यह कि इनमें 50 केवल चंदौली जिले के हैं। जबकि अन्य चार गाजीपुर के हैं। डीआईजी रेंज ने बताया कि चंदौली में दर्ज मुकदमों के वांछित 50 पशु तस्कर करीब एक साल से फरार चल रहे हैं। जबकि गाजीपुर के चार आरोपी छह माह से फरार हैं। चंदौली के वांछितों में ज्यादातर अपराधी बिहार के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सूची संबंधित जिलों की पुलिस को भेजी गई है। इन वांछितों की सूचना पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबर पर या फिर व्हाट्सएप बॉट 7839860411 पर दे सकते हैं। डीआईजी रेंज ने बताया कि जनवरी 2024 से जनवरी 2026 तक चंदौली में 339 केस दर्ज हुए। कुल 805 गिरफ्तारी हुई। जबकि 243 पर गैंग...