गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र रायगंज के तरकुलहीं गांव में वर्ष 2024 में आंधी तूफान में 11 केवी लाइन के तीन खंभे धराशाई हो गए साथ ही पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली निगम के जिम्मेदारों ने गिरे हुए पोल की बिजली सप्लाई तो बंद कर दी। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को उसी हालत में छोड़ दिया। इसके साथ ही वहां के 50 से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई। लेकिन अभियंताओं ने बिजली के खंभों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय उपभोक्ता लगातार उपकेंद्र के चक्कर लगाते रहे। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। कुछ दिनों तक बिजली संकट से जूझने के बाद उपभोक्ताओं ने करीब 500 मीटर दूर से गुजर रहे एलटी लाइन से बांस बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन ले लिया。स्थानीय समस्याएं वहीं, दूसरी तरफ खंभे जमीन प...