कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रिटायर्ड लेखपाल और रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका दंपति को लगभग 50 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट के दौरान उनसे मोबाइल चालू रख वीडियो कॉल से साइबर ठगों ने लगातार नजर रखी। इतना ही नहीं, किसी तरह खिचड़ी खाकर और रात में जागकर अपना समय बिताया। दोनों के अंदर इतनी दहशत पैदा कर दी थी कि वह न तो किसी से मिल सके और न ही इस दौरान किसी से कुछ बता सके। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी कालिकाप्रसाद मिश्रा लेखपाल पद से रिटायर्ड हैं, जबकि उनकी पत्नी रमा मिश्रा प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हो चुकी हैं। साइबर ठगों ने उन्हें 50 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान उनसे जहां 8 लाख 10 हजार 512 रूपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। वहीं डिजिटल अरेस्टिंग के दौरान उन्हें किसी से मिलने और बात न करने की पाबंदी लगा रखी थी।...