50 घंटे बाद शुरू हुई कई गांवों में बिजली आपूर्ति
बेगुसराय, जून 22 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर 50 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। बताया गया है कि दो दिन पहले तेज आंधी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसमें 24 घंटे के बाद चेरियाबरियारपुर पंचायत में बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई थी। लेकिन, पंचमुखी चौक, भरकाहा चौक और बढ़कुड़बा इत्यादि गांव में 50 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। परमानन्द महतो, भोला सिंह, राजीव कुमार, सोनू कुमार सिंह, गंगाराम आदि ने बताया कि 50 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कर्मियों के पास पर्याप्त साधन, संसाधन, मजदूर और मिस्त्री नहीं रहने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली कंपनी सिर्फ बिलिंग पर ज्यादा फोकस करती है। आपूर्ति दुरुस्त करने की गति धीमी रहती है। चेरियाबरियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.