नई दिल्ली, जून 18 -- Huawei ने भारत में दो नए 'ट्रू वायरलेस ईयरबड्स' लॉन्च किए हैं। ये उन यूजर्स के लिए हैं जो बेहतर साउंड क्वालिटी, दमदार नॉइज कैंसिलेशन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। नए FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 ANC अलग-अलग प्राइस रेंज में आते हैं और कई प्रीमियम ऑडियो फीचर्स पैक करते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में केस के साथ ये ईयरबड्स कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। दोनों मॉडल दिखने में भी खूबसूरत हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं.अलग-अलग मॉडल की खासियत Huawei FreeBuds 7i इस लाइनअप में प्रीमियम मॉडल है। इसमें इंटेलिजेंट डायनामिक ANC 4.0 दिया गया है, जो आस-पास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन लेवल को अपने-आप एडजस्ट करता है। इन ईयरबड्स में 11mm का क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर, हेड ट्रैकिंग के साथ स...