दुमका, अगस्त 28 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट प्रखंड के युवा नेता एवं समाजसेवी मनोज कुमार मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले 50 जरूरतमंद बच्चों की परीक्षा फीस अपनी दैनिक कमाई से जमा कराई। उनकी इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। मनोज मंडल ने कहा कि शिक्षा और खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि अपनी दैनिक आय का एक हिस्सा नियमित रूप से गरीब बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने में खर्च करेंगे। उनका मानना है कि प्रतिभा किसी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती, जरूरत केवल सही अवसर और सहयोग की होती है。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जरूरतमंद बच्चों की फीस भरकर वि...