वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बुधवार को क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने 50 मरीजों को पोषण पोटली दी। उन्होंने सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने का आह्वान किया। एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि टीबी रोगियों के लिए जांच, दवाएं एवं उपचार की सुविधाएं अस्पताल में निःशुल्क हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में तीन हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीनों के माध्यम से व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...