फिरोजाबाद, मार्च 9 -- शासन ने गेंहू की फसल का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। जिले में खोले गए 50 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक खरीदारी की जाएगी। इसके लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शासन ने पिछले वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया था। इस बार 160 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया है। गेंहू की खरीदारी करने के लिए खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 29, भारतीय खाद्य निगम के पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर किसान एक अप्रैल से 15 जून तक गेंहू की बिक्री कर सकेंगे। गेंहू की बिक्री करने से पूर्व किसानों को किसी भी जनसुविधा केंद्र से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पं...