नई दिल्ली, मई 10 -- राजधानी दिल्ली के मौसम में सोमवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा। इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए।दो दिन का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली की ज्यादातर जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसके चलते दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का नया प्लान, अब 'Aadhaa...