सोनभद्र, अगस्त 3 -- बभनी (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। एएनटीएफ गाजीपुर और बभनी थाना पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के आदिवासी आश्रम के पास से 50 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह पिकअप से उड़ीसा से गांजा लेकर प्रयागराज और कौशाम्बी तस्करी के लिए ले जा रहा था। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि रविवार को बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर टीम ने बभनी के आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- आरपीएफ 3.2 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार इसी दौरान रात करीब सात बजे एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। मौके स...