विकासनगर, मार्च 26 -- जौनसार-बावर की लाइफलाइन माने जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास भू-स्खलन से होने वाली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने जजरेट पहाड़ी के ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पचास करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत मिलते ही ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण राजेश शर्मा ने पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए कई विकल्पों पर मंथन किया गया, लेकिन अंत में पहाड़ी का स्लोब ट्रीटमेंट पर ही सहमति बनी। बताया कि इसके तहत ढलान को स्थिर करने, मलबा गिरने से रोकने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के विशेषज्ञों ने डीपीआर तैयार की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.