50 एकड भूमि में होगी अमरूद और नींबू की बागवानी
बांका, अगस्त 29 -- बांका। निज प्रतिनिधि। उद्यानिक फसलों की व्यावसायिक खेती को बढावा देने के लिए सरकार की ओर से गांव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी राज्य योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिले के 50 एकड भूमि में क्लस्टर आधारित अमरूद और नींबू की बागवानी की जायेगी। इसमें 25 एकड भूमि में अमरूद और 25 एकड भूमि में नींबू की बागवानी होगी। इसके लिए चयनित किसानों को प्रति एकड एक लाख रूपये तक अनुदान दिया जाएगा। यहां अमरूद और नींबू की बागवानी के लिए दो क्लस्टर बनाए जाएंगे। एक क्लस्टर में न्यूनतम 13 और अधिकतम 30 किसान शामिल रहेंगे। योजना में केवल जमीन मालिक (रैयत) ही नहीं, बल्कि बटाई पर खेती करने वाले गैर-रैयत किसानों को भी शामिल किया जाएगा। यह नहीं हर क्लस्टर में सामान्य, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों की भागीदारी जरूरी है। क्लस्टर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.