फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के चाचूपुर जटपुरा गांव में नौ मई की सुबह बृजेश राजपूत का शव पुलिया के नीचे नाले में औंधे मुंह पड़ा पाया गया था। इस पर यहां बवाल हो गया था। गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी थी वाहन तोड़ डाले थे। इस मामले में 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसमें दो नामजद आरोपितों को पुलिस की टीम गिरफ्तार कर जेल भे चुकी है।इसके साथ ही साथ 14 लोगों पर शांतिभंग की आशंका में भी कार्रवाई हो चुकी है। इनका भी पुलिस चालान कर चुकी हैलेकिन इन्हें तुरंत जमानत मिल गयी थी। यह भी पढ़ें- 50 उपद्रवियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस अब पुलिस नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। 50 उपद्रवियों के नंबर सर्विलांस पर लगाये गये हैं जिससे कि इनकी लोकेशन ट्रेस हो स...