भदोही, सितम्बर 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर के कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में आगामी माह चार अक्तूबर से 50वां अंतर्राष्ट्रीय चार दिनी कालीन मेला आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। सीईपीसी के पदाधिकारियों ने गुरुवार की देर शाम उन्हें निमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने हाभी भरी है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर, डीएम शैलेष कुमार, वाइस चेयरमैन असलम महबूब, प्रशासनिक समिति के सदस्य पियूष कुमार बरनवाल, इम्तियाज अहमद, संजय गुप्ता गुरुवार की शाम सीएम आवास पर उनसे मिले। प्रतिनिधिमंडल ने भदोही में आयोजित होने वाले 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो (गोल्डेन जुबली इंडिया कारपेट एक्सपो) में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह भी पढ़ें- कारोबार की बेहतरी को सरकार...