फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- असोथर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 50वां स्थापना दिवस बुधवार को नगर के झाल तिराहे में मनाया गया। जिसमें व्यापारियों को संगठन स्थापना के उद्देश्यों और व्यापारियों के हित में किए जाने वाले संघषोंर् का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गत पांच दशकों से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एकजुटता और संगठन मजबूती तथा इसे अधिक सशक्त बनाए जाने का संकल्प व्यापारियों ने लिया। इस मौके पर अन्नू केसरवानी, राजेंद्र, विमल, राजू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...