भदोही, मार्च 19 -- भदोही,संवाददाता। देश की राजधानी नई दिल्ली में 11 अप्रैल से होने वाले 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो को स्थगित कर दिया गया है। उक्त कदम विश्व में व्याप्त मौजूदा हालातों, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण उठाया गया है। उधर, इसके कारण कालीन कारोबार को करोड़ों रुपये की चपत लगेगी। सीईपीसी का दावा है कि मेला आयोजन को लेकर तारीखों का ऐलान आगे किया जाएगा। बता दें कि नई दिल्ली में 11 से 14 अप्रैल तक 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन किया जाना था। सौ से ज्यादा अमेरिकी बायरों संग करीब 290 बायरों ने मेले में आने की हामी भरी थी। इतना ही नहीं, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र के साथ ही पूरे भारत के कालीन निर्यातकों ने स्टाल बुक कराने के साथ ही मेले को लेकर तैयारियां भी की थीं। इस बीच, करीब पखवारे भर से जारी अमेरिका-ईरान के कारण बायर...