नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंकने बैंकिंग तंत्र में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास के तहत गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पांच दिसंबर को मौद्रिक नीति संबंधी बयान जारी करने के अवसर पर बताया था कि केंद्रीय बैंक इस महीने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा। इससे बैंकों के पास ज्यादा नकदी उपलब्ध होगी और वे ज्यादा ऋण दे सकेंगे। पहले चरण के तहत आज 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदी गई है जबकि 18 दिसंबर को इतने ही मूल्य की प्रतिभूतियां खरीदी जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.