नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भारतीय ग्राहकों के बीच पेट्रोल से चलने वाली कारों की डिमांड हमेशा रहती है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के बीच हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी बलेनो को इस दौरान कुल 83,552 नए ग्राहक मिले। जबकि ठीक 1 साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 69,948 यूनिट था। यानी कि इस दौरान मारुति बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर 19 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली पेट्रोल कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 81,046 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बि...