हरदोई, जनवरी 29 -- टड़ियावां। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपालपुर के अनिल कुमार ने एसपी से शिकायत में बताया कि टड़ियावां के ग्राम बहोरवा निवासी दीपक चंद्र से एक साल पहले एक प्लाट एग्रीमेंट कराया था। दीपक को 5.90 लाख रूपये दिए थे। एक साल में प्लाट का बैनामा कराने की बात तय हुई थी। 14 जनवरी 2026 को उसने प्लाट देने से इनकार कर दिया। इस पर रुपये वापस करने की बात कही। दीपक ने उसे 5.90 लाख का चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया। बाद में दीपक ने उसे रुपए देने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...