5.9 मिलियन टन कम हुआ कोयला उत्पादन
सोनभद्र, जुलाई 1 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी में ताप विद्युत गृहों की बढ़ती कोयला जरूरतों को पूरा करने को बुरी तरह जूझ रही एनसीएल को बड़ा झटका लगा है। अप्रैल से जून तक की पहली तिमाही में लक्ष्य की बात तो दीगर बीते साल किये गये 35.9 मिलियन टन कोयला उत्पादन से भी 5.9 मिलियन टन (16.3 प्रतिशत) कम उत्पादन एनसीएल कर सकी है। इस तिमाही में एनसीएल महज 30 मिलियन टन कोयले का ही उत्पादन कर सकी है। हालांकि बिजलीघरों समेत तमाम ग्राहकों को कोयला प्रेषण का हाल उतना बुरा नही रहा। बीते साल कुल 34.7 मिलियन टन डिस्पैच की जगह इस वित्तीय तिमाही में 32.9 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया जो बीते साल से महज 1.8 मिलियन टन ही कम रहा। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया का तिमाही उत्पादन 7.5 प्रतिशत घटाकोयला हटाने की समस्या सूत्रों के मुताबिक कोयला हटाने में बुरी तरह पिछड़ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.