हापुड़, मई 14 -- जनपद के धौलाना क्षेत्र में जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्क्रैप फर्म में करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। जांच टीम ने फर्म द्वारा 5.88 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने का खुलासा किया है। इसके अलावा, मौके पर स्टॉक में भी 34 लाख रुपये की भारी विसंगति पाई गई है। जानकारी के अनुसार, धौलाना के उदयरामपुर नंगला स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड लंबे समय से विभाग की रडार पर थी। सीजीएसटी में पंजीकृत यह फर्म आयरन, स्टील की खरीद-बिक्री और आईएस इंगट के निर्माण का कार्य करती है। करोड़ों के टर्नओवर के बावजूद फर्म द्वारा नकद कर बहुत कम जमा किया जा रहा था, जिससे विभाग को धांधली का शक हुआ।

जांच की प्रक्रिया एसजीएसटी एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व म...