गढ़वा, फरवरी 26 -- श्रीबंशीधर नगर। थानांतर्गत कुशडंड गांव निवासी जितेंद्र कुमार पाल ने थाना में आवेदन देकर उसके और उसकी पत्नी के खाते से 5.79 लाख रुपये की अवैध निकासी की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार पिछले नौ फरवरी को शाम पांच से छह बजे के बीच उसके मोबाइल का नेटवर्क चला गया। 17 फरवरी को एक रिश्तेदार ने उनके खाता में 50 हजार रुपये भेजे और दूसरे मोबाइल से जानकारी दी। नेटवर्क नहीं होने के कारण वह बैलेंस जांच नहीं कर सके। 18 फरवरी को एसटीएम से खाता जांचने पर पता चला कि उसके रिश्तेदार द्वारा भेजे गए 50 हजार रुपये ही बचे हैं बाकि पहले से जमा पूरी राशि निकाल ली गई है। कुल मिलाकर 47 बार में यह निकासी की गई। पीड़ित का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने उसके मोबाइल को हैक कर ओटीपी और बैंकिंग जानकारी हासिल की। सभी खाते एक ही मोबाइल नंबर से लिंक थे। मामले...