नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता जनगणना 2027 के पहले चरण में अब तक 5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर दी है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे यह साफ दिख रहा है कि लोग अब इस नई डिजिटल सुविधा को अपना रहे हैं और घर बैठे ही जनगणना में हिस्सा ले रहे हैं।आरजीआई ने कहा कि ऑनलाइन जानकारी देना एक आसान, तेज और सुविधाजनक तरीका है। लोग बिना किसी परेशानी के अपने घर से ही जरूरी जानकारी दे पा रहे हैं, जिससे समय भी बच रहा है और प्रक्रिया भी सरल हो गई है। यह सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दी गई है, जहां 16 अप्रैल से घर-घर जाकर गिनती का काम शुरू होगा।जनगणना 2027 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो चुकी है। इस बार पहली बार 15 दिन का समय दिया गया है, जिसमें लोग खुद ऑनलाइन अपनी ...