बहराइच, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में बुधवार से विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के 5 लाख 61 हजार बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और वे विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। इस बार अभियान में नवाचार करते हुए 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप का भी वितरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास और संक्रमण से सुरक्षा के लिए विटामिन-ए बेहद जरूरी है। इसकी नियमित खुराक बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर या आंगनबाड़ी केंद्र पर अवश्य लेकर आएं, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्व...