गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज क्षेत्र में जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5.50 लाख रुपये लेकर पंजीकृत एग्रीमेंट करने के बाद संबंधित जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी गई। सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी माता विमलावती देवी ने 12 सितंबर 2019 को डुमरिया स्थित आराजी संख्या 269 में अपने 1/3 हिस्से का 5.50 लाख रुपये में अजय कुमार से पंजीकृत एग्रीमेंट किया था। 27 अगस्त 2020 को माता के निधन के बाद शेष 50 हजार लेकर बैनामा करने की मांग की गई, लेकिन टालमटोल शुरू हो गई। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद आरोप है कि 17 नवंबर 2025 को साजिश के तहत जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम कर दी गई। पीड़ित ने पुलिस पर एफआईआर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.