बदायूं, अप्रैल 6 -- जिले में 5.50 लाख राशन कार्डधारकों को सोमवार छह अप्रैल से निशुल्क वितरण किया जायेगा। डीएम सहित अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि पारदर्शिता के साथ राशन वितरण किया जाये। जनपद में राशन वितरण के लिए जिला पूर्ति विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी निरीक्षकों एवं वितरण अधिकारियों को लगा दिया गया है। जारी आदेश में बताया कि आज छह अप्रैल से राशन वितरण अप्रैल महीने का शुरू किया जायेगा। निशुल्क राशन वितरण कार्य यह 20 अप्रैल तक चलेगा। यह राशन जनपद की 1439 राशन की दुकानों पर किया जायेगा। इसका लाभ जिले में पांच लाख 50 हजार कार्ड धारकों को मिलेगा। इसमें करीब 50 हजार आंत्योदय कार्ड धारक हैं इसके अलावा पांच लाख गृहस्थी कार्ड धारक हैं।शासन की ओर से हर महीने वितरण होने वाला राशन आज छह अप्रैल से वितरण शुरू कराया जा रहा है। पूरी पाद...