बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल, बोकारो में चिकित्सकों ने 52 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 5.5 किलोग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉइड निकालकर जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज चास के भारा बस्ती की रहने वाली हैं। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह के सहयोग से रविवार को यह जटिल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी की गई। स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मेधा ने बताया कि मरीज के गर्भाशय में अत्यधिक बड़ा यूटराइन फाइब्रॉइड था, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांच व चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डॉ. रश्मि मेधा के नेतृत्व में डॉ. पंकज सिन्हा व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सौरभ समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलताप...