बरेली, मार्च 8 -- फरीदपुर। हरियाणा के अंबाला में कारोबारी से साढ़े पांच करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए अंबाला पुलिस ने फरीदपुर में छापा मारा। अंबाला पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी फरार हो गया।  हरियाणा के अंबाला थाने में अप्रैल 2025 में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। ठगी का शिकार कारोबारी का आरोप था कि इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर उन्होंने क्लिक किया था। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया। डाइमंड वेबसाइट पर आईडी बनाकर गेम खेलने के झांसे में लिया। ठगों ने दावा किया था कि यह साइट सरकार से मान्यता प्राप्त है।शुरुआत में ठगों ने उसे कुछ गेम जिताए और खाते में रकम भेजकर विश्वास जीता। जब पीड़ित करीब एक करोड़ रुपये हार गया तो गेम बंद कर दिया। फिर एक युवक ने कॉल करके कहा कि वह उनका पैसा वापस दिल...