हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 5.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात पुलिस ने डहरिया आनंदा स्कूल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेश पाण्डेय उर्फ रामा निवासी सीएमटी कॉलोनी डहरिया के रूप में हुई है। आरोपी के पास से स्मैक, लाइटर, बीड़ी का बंडल और सिल्वर फॉइल पेपर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...