कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में तपती गर्मी और उमस के बीच अब मौसम ने राहत का संकेत दे दिया है। अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। देर रात तक जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा। आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज रही और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा 9 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही, लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी।मौसम लेने जा रहा है करवटकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अब मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार को देर रात तक करीब 6.7 मिमी बारिश ह...