कुशीनगर, जनवरी 15 -- पडरौना, निज संवाददाता। शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में बढ़ते खर्च के दौर में अब पडरौना शहर के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलने जा रही है। नगर पालिका की पहल पर शहर के महाराणा प्रताप नगर वार्ड में कल्याण मंडपम आकार ले रहा है। 5.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कल्याण मंडपम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को कम खर्च पर किसी भी आयोजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बुधवार को निर्माणाधीन मंडपम का निरीक्षण करने पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, डिजाइन और उपयोगिता से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि कल्याण मंडपम सिर्फ एक भवन नहीं होगा, यह सामाजिक समरसता और जनकल्याण का भी केंद्र बनेगा। इसका मुख्य उद्देश्य...