बरेली, दिसम्बर 11 -- मीरगंज। युवक के 5.20 लाख रुपये हड़पने के बाद पुलिस को गुमराह करने करने के लिए आरोपियों ने झूठा हलफनामा दे दिया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ ने जांच की तो मामला पकड़ में आया। मामले में सीओ के निर्देश पर मीरगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में रहने वाले राशिद अल्वी के कुछ लोगों ने 5.20 लाख रुपये हड़प लिए थे। बारबार तकादा करने पर आरोपियों ने राशिद के साथ गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। राशिद ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों झूठा हलफनामा देकर अधिकारियों को गुमराह कर अनुचित लाभ लेने की कोशिश की। राशिद ने एसएसपी से मामले की शिकायत की तो उन्होंने सीओ को जांच के निर्देश दिए। जांच में धोखाधड़ी पकड़ में आने पर सीओ के निर्देश पर पुलिस ने राशिद ...