देवघर, जुलाई 27 -- पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर, Rs.85,150 नकदी तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया है। उक्त मामले की जानकारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी । बताया कि एसपी प्रवीण पुष्कर को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। कुछ कारोबार सतसंग होल्ट के पास बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के ...