नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारतीय संस्कृकि और परंपरा में बेटियों को हमेशा घर की लक्ष्मी माना गया है। कहा जाता है कि जब किसी के घर में बेटी जन्म लेती है तो सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं बल्कि कई बार किस्मत भी बदलती है। लोगों को आपने अक्सर कहता सुना होगा कि बेटी हमेशा लेकिन इस बात कहीं ना कहीं ज्योतिष शास्त्र में सपोर्ट किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जन्म का समय किसी भी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़े कई राज खोलता है। वहीं नक्षत्र विशेष रूप से संकेत देता है कि कोई व्यक्ति कैसा होगा और अपने परिवार के लिए उसका आगमन कितना शुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास ऐसे नक्षत्र है जिनको लेकर माना जाता है कि इनमें जन्मी बेटियां अपने घर-परिवार और पिता के लिए तरक्की के रास्ते खोल देती हैं क्योंकि इनसे शुभ कदम किसी लकी चार्म से कम नहीं होते हैं। तो चलिए ज...