मोतिहारी, जुलाई 9 -- मोतिहारी। जिले में काफी समय से जाली नोट के कारोबार का मामला सामने आते रहा है। जाली नोट की तस्करी करनेवाले दूसरे व्यवसाय की आड में इसके धंधे को चलाते हैं। ताकि पुलिस को शक नहीं हो। जिले में बिगत 5-6 वर्षों से जाली नोट का धंधा चलाया जा रहा था। इसका खुलासा भोपतपुर थाना क्षेत्र के वृति टोला में हुई छापेमारी व पकड़े गए तस्करी की निशनदेही पर अन्य जगहों पर हुई छापेमारी में पकड़े गए चार तस्करों ने पुलिस पूछताछ में किया है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कब-कब जाली नोट की खेप जिले में मंगाई गई थी। साथ ही उसकी सप्लाई कहां-कहां की गई है। इस रैकेट में और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं, उनका पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कब-कब जाली नोटों की तस्करी करनेवाले लोगों को ठगी का शिकार...