पटना, अक्टूबर 22 -- बिहार में मतदान के दिन अब बेहद करीब आ चुके हैं लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अब तक कुछ साफ नहीं है। इस बीच महागठबंधन में सीटों की उलझी पेच को सुलझाने के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर अशोक गहलोत पटना में हैं। पटना में अशोक गहलोत राजद नेता तेजस्वी यादव के घर पहुंचे। कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत सीट बंटवारे को लेकर महागठबंंधन में डैमेज कंट्रोल करने के लिए ही यहां आए हैं। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा कि इतने बड़े महागठबंधन में 5-6 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है। अशोक गहलोत ने कहा कि तमाम काम बहुत अच्छे से चल रहे हैं। एक दो दिन में जो भी भ्रम है वो स्पष्ट हो जाएगा। 243 सीटें हैं उनमें 5-6 सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं। लोकल परिस्थितियां हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.