दुमका, जुलाई 10 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5,000 रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद गुरुवार को छापेमारी के लिए पहुंचे थे। जैसे ही प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज पीड़ित से 5 हजार रुपया रिश्वत के तौर पर लिया। पूर्व से कार्यालय के बाहर मौजूद दुमका एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कार्यालय में पूछताछ के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर दुमका चली गई। जहां इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में टीम जुटी है। जांच प्रतिवेदी के रूप में प्रधान लिपिक ने पीड़त से मांगा था 25 हजार रुपया यह भी पढ़ें- सरैयाहाट के प्रधान लिपिक पा...