बिहारशरीफ, मार्च 21 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक नगर पंचायत में पांच स्वच्छता साथियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 31 मार्च तक नगर पंचायत कार्यालय या निबंधित डाक से आवेदन कर सकता है। मुख्य पार्षद मोना देवी व कार्यपालक पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि मैट्रिक पास 18 से 40 साल का कोई भी युवक इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक को कम से कम एक साल का स्वच्छता से संबंधित काम का अनुभव होना चाहिए। चयनित युवाओं को साल में कम से कम 200 दिन का काम दिया जाएगा। प्रति दिन 300 रुपए की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए युवक कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं। साक्षात्कार के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...