नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पंप-एंड-डंप के एक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, यह मामला 5 कंपनियों के शेयर से जुड़ा है। ये 5 कंपनियां- मौरिया उद्योग, विशाल फैब्रिक्स, 7NR रिटेल, GBL इंडस्ट्रीज और दार्जिलिंग रोपवे हैं। इस मामले में 221 कंपनियों को सात साल तक के लिए मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत निवेशक हनीफ शेख पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेबी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेबी ने एक आदेश में कहा कि इन कंपनियों के शेयरों में शेख और उसकी सहयोगी कंपनियों ने हेरफेर किया है। शेख इस मामले का कथित मुख्य साजिशकर्ता है।2017-20 तक का है मामला यह मामला 2017 से 2020 के बीच पांच शेयरों में बड़े पैमाने पर 'पंप-एंड-डंप' से जुड़ा है। पंप-एंड-डंप ऑपरेशन की बात करें तो यह सिक्...