नई दिल्ली, जुलाई 6 -- मार्केट में लॉन्च होने के 1 साल के अंदर ही मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) ने तहलका मचा दिया है। अब यह देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक बन गई है। साथ ही यह इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा को पछाड़कर कंपनी की भी नंबर-1 एसयूवी बन गई है। बीते महीने यानी जून, 2026 में विक्टोरिस ने 10,035 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है। अब गुड न्यूज यह है कि एसयूवी के CNG वैरिएंट पर जुलाई महीने में 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। मनीकंट्रोल के अनुसार, इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स मारुति सुजुकी विक्टोरिस के फ्रंट में नई जनरेशन की बोल्ड क्रोम ग्रिल और स्लीक एलईडी हेडलाइट्स दी...