नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि होंडा ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर कंपनी की पॉपुलर सेडान होंडा अमेज (Honda Amaze) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा अमेज ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,937 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 2,274 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।5% बढ़ गई होंडा सिटी की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एलीवेट रही। होंडा एलीवेट को इस दौरान कुल 1,561 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर होंडा एलीवेट की बिक्री में 5 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबक...