नई दिल्ली, जुलाई 17 -- महिंद्रा ने जुलाई के बचे हुए दिनों के लिए अपनी इलेक्ट्रिक XEV 9e SUV पर धमाकेदार डिस्काउंट का एलान कर दिया है। दरअसल, कंपनी इस कार पर 3.80 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार के सभी वैरिएंट पर 3.80 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इस ऑफर में 1.40 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 1.85 लाख रुपए की एक्सेसरीज और 25,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ग्राहक अपनी एलिजिबिलिटी के आधार पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 30,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस भी चुन सकते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत में 55,000 रुपए की कटौती भी की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 21.90 लाख से शुरू होकर 29.95 लाख रुपए तक हैं।महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बात करें महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और...